1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2019 में सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत चमकी, 12 फिल्में हुईं ऑफर

2019 में सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत चमकी, 12 फिल्में हुईं ऑफर

 Published : Jan 09, 2019 11:40 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 11:40 am IST

सुशांत सिंह राजपूत ने 'काय पो चे', 'एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' और 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई हैं।

सुशांत- India TV Hindi
सुशांत Image Source : TWITTER

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘केदारनाथ’ के बाद लगातार सुर्खियां बटोरते नज़र आ रहे हैं। सुशांत की फिल्म ‘सोनचिड़िया’ का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद काफी लंबे समय से चर्चाओं में है। अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म इस साल 8 फरवरी को रिलीज़ होगी। ‘सोनचिड़िया’ में सुशांत और मनोज बाजपेयी डकैत के रोल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म को चंबल के इलाके में शूट किया गया है।

यह साल सुशांत के लिए बेहद खास रहने वाला हैं क्योंकि वह जल्द ही 12 फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही 12 फिल्में साइन करने वाले हैं , हालांकि उनमें से किस फिल्म की शूटिंग पहले शुरू होगी इस बात की जानकारी उन्हें अभी तक नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सुशांत ने कहा ‘’मुझे यह तय करना है कि आगे क्या करना है और यह मेरी अगली फिल्म की फीस पर निर्भर करेगा। ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे मैं करना चाहता हूं और मैं नहीं कर सकता हूं।‘’

इसके साथ ही सुशांत ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में कहा कि अंकिता ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ से बॉलीवुड में एन्ट्री करने वाली हैं। वह काफी ब्रिलियंट और हार्ड वर्किंग हैं। 

बता दें ‘सोनचिड़िया’ में सुशांत के अलावा मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा और भूमि पेडनेकर अहम किरदार में नज़र आएंगे। इसके अलावा सुशांत अब तक ‘किजी’, ‘मैनी’ और ‘छिछोरे’ जैसी फिल्में भी साइन कर चुके हैं। 

Also Read:

राकेश रोशन की सर्जरी का अपडेट: पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया फाइटर तो रितिक रोशन ने बताया कि सर्जरी हुई सफल

शाहरुख खान बोले- 'मैं KING हूं, मैं वो करूंगा जो करना चाहता हूं'

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन