1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने कमाई के मामले में 'पानीपत' को छोड़ा बहुत पीछे

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने कमाई के मामले में 'पानीपत' को छोड़ा बहुत पीछे

 Published : Dec 10, 2019 10:34 am IST,  Updated : Dec 10, 2019 10:34 am IST

'पति, पत्नी और वो' कार्तिक आर्यन की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने जा रही है, वहीं 'पानीपत' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। 

 'पति, पत्नी और वो' ने कमाई के मामले में 'पानीपत' को छोड़ा बहुत पीछे- India TV Hindi
 'पति, पत्नी और वो' ने कमाई के मामले में 'पानीपत' को छोड़ा बहुत पीछे

Box Office report: कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म रिलीज होते ही छा गई और वीकेंड पर भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने दर्शकों के साथ समीक्षकों का दिल भी जीता है। कमाई के मामले में इस फि्लम ने पिचले हफ्ते रिलीज हुई मरजावां और पागलपंती को पीछे छोड़ दिया है। पति, पत्नी और वो के साथ रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत को भी कार्तिक आर्यन की फिल्म ने पीछे कर दिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म पति,पत्नी और वो पहले वीकेंड में कुल 35.94 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने शुक्रवार को 9.10 करोड़, शनिवार को 12.33 करोड़, रविवार को 14.51 करोड़ कमाए हैं। 

वहीं बात करें अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म पानीपत की तो फिल्म ने समीक्षकों से प्यार तो पाया लेकिन दर्शकों को अभी भी बड़े पर्दे तक खींचकर लाने में उतनी सफल नहीं हो पा रही है। पानीपत ने पहले दिन 4.12 करोड़ की ओपनिंग की थी, दूसरे दिन शनिवार को फि्लम ने 5.78 करोड़ कमाए, वहीं रविवार को फिल्म की कमाई 7.78 तक पहु्ंच गई। तीन दिन में फिल्म की कुल कमाई 17.68 रही। पानीपत की कमाई पति, पत्नी और वो से आधी से भी कम है। 

पानीपत में अर्जुन कपूर और  संजय दत्त का शानदार अभिनय देखने को मिला है, लेकिन कृति सेनन के अभिनय ने लोगों को हैरान कर दिया। वो नेक्स्ट दीपिका पादुकोण बनने को तैयार नजर आ रही हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन