1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: एयरपोर्ट के बाद कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के स्टेज पर 'धीमे धीमे' गाने पर किया डांस

Watch: एयरपोर्ट के बाद कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण ने स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के स्टेज पर 'धीमे धीमे' गाने पर किया डांस

 Published : Dec 09, 2019 05:11 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 05:17 pm IST

'पति पत्नी और वो' में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई है।

Deepika Padukone Kartik Aaryan - India TV Hindi
कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण ने 'धीमे धीमे' गाने पर किया डांस

मुंबई: कुछ दिनों पहले कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर 'पति पत्नी और वो' फिल्म के हिट गाने 'धीमे धीमे' पर डांस किया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब एक बार फिर दोनों एक्टर्स ने इसी गाने पर स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 के स्टेज पर अपने कदम थिरकाए हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और कार्तिक आर्यन स्टेज पर 'धीमे धीमे' गाने के हुक स्टेप करते दिखाई दे रहे हैं। उनको साथ में डांस करता देख ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई।

सुष्मिता सेन 10 साल बाद फिल्मों में करेंगी वापसी, सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

बता दें कि कुछ दिनों पहले दीपिका ने सोशल मीडिया के जरिए कार्तिक से 'धीमे-धीमे' गाने के स्टेप सिखाने की रिक्वेस्ट की थी। ये गाना कार्तिक की फिल्म 'पति पत्नी और वो' से है। अपने इंस्टाग्राम में दीपिका ने कार्तिक को टैग करते हुए लिखा, "कार्तिक क्या तुम मुझे 'धीमे धीमे' स्टेप सिखाओगे? मैं #DheemeDheeme चैलेंज में भाग लेना चाहती हूं।"

इसके बाद कार्तिक ने तुरंत रिप्लाई करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'जरूर सिखाऊंगा.. आप जब कहिए।' इसके बाद दोनों एयरपोर्ट पर मिले और कार्तिक ने अपना वादा निभाते हुए दीपिका को डांस सिखाया था।

Birthday: 38 साल की हुईं दीया मिर्ज़ा, जन्मदिन पर देखें 'मिस एशिया' की खूबसूरत तस्वीरें

'पति पत्नी और वो' में कार्तिक के अलावा भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी हैं। यह फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई है। मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन