1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने शेयर की बचपन की 'हम्प्टी-डम्पटी' फोटो, रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

दीपिका पादुकोण ने शेयर की बचपन की 'हम्प्टी-डम्पटी' फोटो, रणवीर सिंह ने किया ऐसा कमेंट

 Written By: IANS
 Published : Dec 08, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 07:12 pm IST

दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' है, जिसमें वह एसिड हमले की पीड़िता के किरदार में नजर आएंगी।

deepika padukone humpty dumpty throwback photo- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण ने शेयर की बचपन की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की तस्वीर साझा की। पिछले कुछ सालों से दीपिका अपने फॉलोअर्स के साथ अपने बचपन की तस्वीर साझा कर रही हैं। इस बार उन्होंने अपनी दोस्त दिव्या नारायण के साथ की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 

दीपिका ने फोटो के कैप्शन में कहा, "दिस हम्प्टी एंड डम्पटी सैट ऑन ए वाल.. एंड ऐट कर्ड राइस!!!"

लता मंगेशकर 28 दिन बाद हॉस्पिटल से हुईं डिस्चार्ज, निमोनिया का हो रहा था इलाज

जैसे ही तस्वीर वायरल हुई इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने इसमें प्यार भरे इमोजी जैसे कमेंट किए।

रणवीर सिंह ने भी पत्नी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्यूटीज'।

वहीं एक फैन ने लिखा, "क्यूटनेस ओवरलोडेड.. आप बहुत प्यारी हो और आपकी यह तस्वीर काबिले तारीफ है।" एक अन्य ने लिखा, "यू आर टू क्यूट।"

दिग्गज एक्टर धर्मेंद के जन्मदिन पर बेटे, बेटियों और पोते ने ऐसे दी शुभकामनाएं, देखें तस्वीरें

दीपिका की आने वाली फिल्म 'छपाक' है, जिसमें वह एसिड हमले की पीड़िता के किरदार में नजर आएंगी। यह 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। वह अपने रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में भी दिखाई देंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन