1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन 10 साल बाद फिल्मों में करेंगी वापसी, सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

सुष्मिता सेन 10 साल बाद फिल्मों में करेंगी वापसी, सोशल मीडिया पर दी ये जानकारी

 Published : Dec 09, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 04:54 pm IST

सुष्मिता सेन ने अपने फैंस को धैर्य के साथ 10 साल लंबा इंतजार करने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

Sushmita Sen- India TV Hindi
सुष्मिता सेन फिल्मों में करने जा रही हैं वापसी Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। करीब 10 साल बाद वो एक्टिंग की दुनिया में दोबारा कदम रखेंगी। उन्हें आखिरी बार साल 2010 में 'नो प्रॉब्लम' फिल्म में देखा गया था। सुष्मिता ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है।

सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा उस प्यार में रही हूं, जो धैर्य जानता है। ये अकेलापन ही मुझे मेरे फैंस का फैन बनाता है। उन्होंने स्क्रीन पर मेरी वापसी के लिए 10 सालों का लंबा इंतज़ार किया है। मुझे जिंदगी के हर पड़ाव पर प्यार दिया और निष्ठा से प्रोत्साहित भी किया। मैं सिर्फ आपके लिए वापस आ रही हूं। मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं। #secondinnings #gratitude #love #faith #patience #showtime #duggadugga'

Birthday: 38 साल की हुईं दीया मिर्ज़ा, जन्मदिन पर देखें 'मिस एशिया' की खूबसूरत तस्वीरें

हालांकि, फिल्म के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि सुष्मिता अगले साल स्क्रीन पर दिखाई देंगी। 

बता दें कि 44 साल की सुष्मिता सेन ने दो बेटियां गोद ली हैं। साल 2000 में उन्होंने पहली बेटी रिनी को गोद लिया और साल 2010 में अलीशा को गोद लिया था। सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग रिलेशनशिप की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। 

छोटी बहन लता मंगेशकर के अस्पताल से घर वापस आ जाने पर दिलीप कुमार ने जाहिर की खुशी

सुष्मिता ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी बेटियों संग ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया था। 

सुष्मिता ने 1996 में 'दस्तक' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'मैं हूं ना', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'वास्तु शास्त्र', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' जैसी फिल्मों में काम किया। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन