मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी बेटियों अलीशा और रेने के साथ खूब मस्ती करती हैं। उन्होंने अलीशा के 10वें जन्मदिन पर उसे स्कूबा डाइविंग का तोहफा दिया है। सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियोज शेयर किए हैं, जिनमें तीनों सेलिब्रेशन करते दिखाई दे रहे हैं।
Related Stories
सुष्मिता ने मालदीव में बच्चों के साथ स्कूबा डाइविंग की। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '10 साल से सबसे बहादुर लड़की को जानती हूं और उसकी मां होने पर गर्व है। मैंने उसके 10वें बर्थडे पर ये गिफ्ट दिया है।'
इसके अलावा सुष्मिता ने अपना भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्किन डाइविंग कर रही हैं। उन्होंने फैंस को बताया कि 43 साल की उम्र में स्किन डाइव सीख रही हूं। कभी भी किसी भी चीज के लिए देर नहीं होती।'
बता दें कि सुष्मिता सेन इन दिनों मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। वह अक्सर अपनी और रोहमन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
Also Read: