1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन के भाई-भाभी चारु असोपा और राजीव सेन ने एक-दूसरे को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, क्या आ गई है रिश्ते में दरार!

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी चारु असोपा और राजीव सेन ने एक-दूसरे को किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो, क्या आ गई है रिश्ते में दरार!

 Published : Jul 31, 2019 07:34 pm IST,  Updated : Jul 31, 2019 07:49 pm IST

सुष्मिता सेन के भाई-भाभी राजीव सेन और चारु असोपा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। क्या शादी के 1 महीने बाद ही रिश्ते में दरार आ गई हैं!

Rajeev sen and charu asopa- India TV Hindi
Rajeev sen and charu asopa Image Source : INSTAGRAM

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन(Rajeev Sen) कुछ समय पहले ही टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा(Charu Asopa) के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। राजीव और चारु ने गोवा में शादी की थी। उसके बाद घूमने के लिए थाईलैंड और दार्जिलिंग गए थे। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी, हनीमून की फोटोज और वीडियो शेयर की थी। शादी को हुए अभी एक-महीना ही हुआ है और दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के साथ दोनों ने अपनी प्रोफाइल फोटो भी चेंज कर ली है। कुछ समय से चारु सिंगल फोटोज शेयर कर रही हैं। एक फोटो शेयर करते हुए चारु ने लिखा- हम लबों से कह ना पाए उनसे हाल-ए-दिल कभी, और वो समझे नहीं ये खामोशी क्या चीज है।

चारु की शेयर की इन लाइन्स से लग रहा है कि वह परेशान चल रही हैं। कुछ यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि राजीव उन सभी लोगों को ब्लॉक कर रहे हैं जो उनसे इस बारे में पूछ रहे हैं।

चारु असोपा सीरियल मेरे अंगने में से फेमस हुईं थी। उन्होंने राजीव सेन के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में इसी साल जनवरी में बताया था। तब से दोनों सोशल मीडिया पर साथ में फोटोज शेयर करते रहते हैं। राजीव और चारु 16 जून को गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे।

Also Read:

समीरा रेड्डी ने बेटी का रखा ये नाम, सोशल मीडिया पर बेटे की फोटो शेयर कर किया ऐलान

इस साल के आखिर में सुष्मिता सेन करेंगी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से शादी!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन