कार्तिक आर्यन अपने फैन्स के बेहद करीब हैं, वो उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं और फैन भी अपने पसंदीदा एक्टर को खूब पसंद करते हैं। खासकर कार्तिक आर्यन की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। ऐसी ही एक फैन के लिए उसके पति ने कार्तिक आर्यन से एनिवर्सरी विश करने की मांग की। कार्तिक ने दिल नहीं तोड़ा और अपनी फैन को उनकी पहली एनिवर्सरी विश की।
Related Stories
कल दोपहर में एक व्यक्ति ने कार्तिक को ट्वीट करते हुए रिक्वेस्ट कर कहा था कि आज उनकी शादी की सालगिरह है , और कार्तिक उनकी पत्नी अनुपमा के पसंदीदा एक्टर है तो कृपया आप एक बार उसे विश कर दे , लॉक डाउन के वजह से में कुछ प्लान नही कर पाया हूं । इस पर कार्तिक ने बड़े ही प्यार से शादी के सालगिरह की शुभकामनाएं दी और, लॉकडाउन के नियम पालन करने के लिए सराहा भी। कार्तिक ने सही मायनों में इस कपल की सालगिरह बहुत ही यादगार बना दी है।
कार्तिक ने जब जवाब दिया तो उस फैन की वाइफ बेहद खुश हुई और कार्तिक को धन्यवाद दिया साथ ही कहा कि आपने मेरा दिन बना दिया है।
इस लॉकडाउन के दौरान अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से अपने फैन्स को मनोरंजन करने के साथ ही जागरूक भी करते र। अपनी हिट यूट्यूब सीरीज कोकी पूछेगा के साथ, वह COVID-19 के बारे में जागरूकता भी फैला रहे हैं।