1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने इस तरह से मनाई ईद, देखकर नहीं पहचान पाएंगे

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने इस तरह से मनाई ईद, देखकर नहीं पहचान पाएंगे

 Published : Jun 06, 2019 06:48 am IST,  Updated : Jun 06, 2019 06:48 am IST

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने ईद कुछ अलग अंदाज में मनाई है। इसकी फोटो कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Kartik Aaryan and sara ali khan- India TV Hindi
Kartik Aaryan and sara ali khan Image Source : INSTAGRAM

कल बॉलीवुड के सितारों ने धूमधाम से ईद मनाई। ईद की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। कार्तिक आर्यन(kartik Aaryan) और सारा अली खान(Sara Ali Khan) ने इस साल कुछ अलग अंदाज में ईद मनाई। कार्तिक और सारा दोनों ही ईद के दिन चेहरे को ढककर मस्जिद गए थे।

कार्तिक और सारा की चेहरा ढके हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्तिक आर्यन ने यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ईद मुबारक। आपको बता दें सारा और कार्तिक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल 2 में नजर आने वाले हैं।

कार्तिक और सारा इन दिनों फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

आपको बता दें सारा अली खान कार्तिक आर्यन के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार कर चुकी हैं। करण जौहर के चैट शो में सारा अली खान ने कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।

लव आज कल 2 में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। इस फिल्म से बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।

Also Read:

B'Day Special: जानें कैसे बस डिपो में 100 रुपए की नौकरी करने वाला बलराज दत्त रातों-रात बना सुनील दत्त

Video: ईद के मौके पर फैंस पहुंचे सलमान खान के घर, इस अंदाज में दी मुबारबाद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन