1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन को क्यूट फैन ने दिया प्यारा सा गिफ्ट, वीडियो हुआ वायरल

कार्तिक आर्यन को क्यूट फैन ने दिया प्यारा सा गिफ्ट, वीडियो हुआ वायरल

 Published : Jun 05, 2019 06:59 am IST,  Updated : Jun 05, 2019 06:59 am IST

कार्तिक आर्यन को उनकी एक छोटी-सी फैन ने एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Kartik Aaryan- India TV Hindi
Kartik Aaryan Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय कार्तिक आर्यन(kartik Aaryan) की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। 2011 में बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से वह सभी के दिल में राज कर हर रहे हैं। हर उम्र का इंसान उनका फैन है। हाल ही में उनकी एक छोटी क्यूट सी फैन ने कार्तिक को एक प्यारा सा गिफ्ट दिया है। जिसकी वीडियो कार्तिक ने खुद शेयर की है।

कार्तिक आर्यन और उनकी फैन की वायरल हो रही वीडियो में एक छोटी सी बच्ची उन्हें लाल गुलाब देती है। जिसके बाद पहले तो कार्तिक बहुत शर्माते हैं मगर उसके बाद गुलाब लेकर बच्ची को थैंक्स बोलते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक करवाते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों कार्तिक अपनी आने वाली दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। वह इन दिनों सारा अली खान के साथ आने वाली इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। साथ ही अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' की भी शूटिंग कर रहे हैं।

कार्तिक के लिए सारा और अनन्या दोनों ही अपनी फीलिंग्स के बारे में बता चुकी हैं। सारा अली खान ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में बताया था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। वहीं अनन्या ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि कार्तिक उनके क्रश हैं। हालांकि कार्तिक ने सारा और अनन्या में से अनन्या को चुना है।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन से पूछा गया कि वह सारा और अनन्या में से किसे चुनना चाहते हैं। इसलका जवाब देते हुए कार्तिक ने कहा वह फिलहाल अनन्या पांडे को चुनना चाहेंगे। क्योंकि वह उन्हें बेहतर तरीके से जानते हैं और उनके साथ काम भी कर रहे हैं।

Also Read:

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग हुई खत्म, शेयर की फोटो

Eid Bollywood Songs: ईद के मौके पर इन बॉलीवुड गानों संग मनाइए जश्न

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन