1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूल भूलैया 2' के शेड्यूल के बीच कार्तिक आर्यन ने मनाली में बाल कटवाए

'भूल भूलैया 2' के शेड्यूल के बीच कार्तिक आर्यन ने मनाली में बाल कटवाए

 Published : Feb 26, 2021 06:59 pm IST,  Updated : Feb 26, 2021 11:21 pm IST

हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया-2, 19 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू भी हैं। 

KARTIK AARYAN- India TV Hindi
'भूल भूलैया 2' के शेड्यूल के बीच कार्तिक आर्यन ने मनाली में बाल कटवाए   Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYAN

मनाली: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों मनाली में फिल्म 'भूलभुलैया' की शूटिंग कर रहे हैं। एक्टर ने  मनाली में बाल कटवाए और इसकी कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा की। अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग के लिए पहाड़ी शहर में हैं। तस्वीर में, कार्तिक को बर्फ से ढके पहाड़ों की पृष्ठभूमि में बाल कटवाते देखा जा सकता है। कार्तिक ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मनाली में कटेगा।"

हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया-2, 19 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू भी हैं। 

अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 2007 की हॉरर कॉमेडी भूल-भुलैया से प्रेरित है, जिसमें अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल ने अभिनय किया था।

इसे भी पढें-

तांडव विवाद: अमेजन की हेड को अग्रिम जमानत देने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया इनकार

सोशल मीडिया और OTT पर स्पष्टता लाने के लिए सरकार कर रही उपाय : प्रसून जोशी

पहली बार पुलिस ऑफिसर बन अपराध से लोहा लेंगी प्राची देसाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन