1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' से सामने आया उनका पहला लुक, पत्रकार की भूमिका में हैं एक्टर

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' से सामने आया उनका पहला लुक, पत्रकार की भूमिका में हैं एक्टर

 Published : Dec 21, 2020 11:54 am IST,  Updated : Dec 21, 2020 12:04 pm IST

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' से उनका पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म में एक्टर एक पत्रकार की भूमिका में हैं।

kartik aaryan- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' से सामने आया उनका पहला लुक Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYAN

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म निर्माता राम माधवानी की अगली थ्रिलर मूवी 'धमाका' में दिखाई देंगे। वह इस फिल्म में एक ऐसे पत्रकार की भूमिका निभाएंगे जो मुंबई में हुए आतंकी हमले का लाइव ब्रॉडकास्ट कवर करता है। इसके लिए उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है। अब फिल्म से एक्टर की पहली झलक भी सामने आ गई है। तरण आदर्श ने फिल्म से कार्तिक आर्यन का लुक शेयर किया है। तरण आदर्श ने कार्तिक का लुक शेयर करते हए लिखा है- कार्तिक आर्यन की धमाका से अर्जुन पाठक के रूप में पहली झलक।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर शेयर की मां संग तस्वीर

कार्तिक ने शूटिंग शुरू करने से पहले सोशल मीडिया पर अपनी और मां के साथ फोटोज भी शेयर की है, जिसमें बताया है कि उनकी मां परेशान हो रही हैं। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित वरुण धवन ने भी एक्टर को खास सलाह दी है। कार्तिक की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उनका लुक काफी पसंद किया जा रहा है। 

कार्तिक ने शुरू की धमाका की शूटिंग

कार्तिक आर्यन ने भगवान के सामने हाथ जोड़े हुए अपनी फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा- शुरू करें धमाका, लेकर प्रभु का नाम, चेकिंग इन, मेरी परेशान मां को देखने के लिए स्वाइप करें। बता दें कि कार्तिक ने कोरोना वायरस महामारी के बीच अपनी फिल्म की शुरुआत की है। इस वजह से उनकी मां अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर परेशान हो रही हैं।

कार्तिक आर्यन ने अपने अपने लॉकडाउन लुक की तुलना चिंटू त्यागी से की

वरुण धवन ने दी कार्तिक आर्यन को सलाह

इस तस्वीर पर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा- 'बेस्ट ऑफ लक कार्तिक, सुरक्षित रहना।' वरुण चंडीगढ़ में अपकमिंग मूवी 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान वो कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता और को-स्टार नीतू कपूर भी संक्रमित हो गई थीं। हालांकि, अब नीतू की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। फिलहाल वरुण और राज ने खुद को चंडीगढ़ में ही क्वारंटीन कर लिया है।

कार्तिक आर्यन की बात करें तो उन्होंने धमाका को लेकर आईएएनएस को कहा था, "यह मेरे लिए एक जबरदस्त स्क्रिप्ट है और मैं इसकी स्टोरी सुनने के दौरान अपनी सीट से चिपका रहा। मैं जानता हूं कि यह एक ऐसा स्क्रिप्ट है, जो मुझे अभिनेता के तौर पर मेरे अलग पक्ष को बाहर लाएगा।"

Celebs on Insta: कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस को लेकर चेताया, रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की ये फोटो

इन फिल्मो में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक इस मूवी के अलावा कियारा आडवाणी के साथ 'भूल भुलैया 2' में दिखाई देंगे। कोरोना वायरस की वजह से लागू हुए लॉकडाउन से पहले वो इस मूवी की शूटिंग कर रहे थे। इसके साथ ही वो जाह्नवी कपूर के साथ 'दोस्ताना 2' में भी दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन