बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हाल ही में अपने मालदीव वेकेशन की फोटोज की वजह से सुर्खियों में थीं। उन्होंने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है। वहीं, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है और कोरोना वायरस को लेकर खास बात लिखी है।
मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं।
रणवीर सिंह ने अपनी सेल्फी लेते हुए लिखा- सुहाना सफ़र और ये मौसम हसीं हमें डर है, हम खो ना जाए कहीं।
परिणीति चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा की शादी की अनदेखी तस्वीर शेयर की है।
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के साथ फोटो शेयर की और बताया कि करीब 9 महीने बाद उन्होंने घर के बाहर डिनर किया और दोस्तों के साथ वक्त बिताया।
कार्तिक आर्यन ने मास्क पहने हुए फोटो शेयर करते हुए लिखा- माना काम जरूरी है, पर मास्क बना ही इसलिए है। पहन लो यार। ले ली प्रिकॉशन्स। #CoronaStopKaroNa
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- अपने बहाने से ज्यादा मजबूत बनो।