1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने शिल्पा शेट्टी के साथ लगाए ठुमके, शेयर किया वीडियो

कार्तिक आर्यन ने शिल्पा शेट्टी के साथ लगाए ठुमके, शेयर किया वीडियो

 Published : Feb 28, 2019 08:01 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 08:01 pm IST

कार्तिक आर्यन और शिल्पा शेट्टी के डांस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दोनों 'ये खबर छपवा दो' गाने पर डांस कर रहे हैं।

Kartik aaryan and Shilpa shetty dance video- India TV Hindi
Kartik aaryan and Shilpa shetty dance video Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

कार्तिक आर्यन(Kartik aaryan) और कृति सेनन(Kriti Sanon) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लुका-छुप्पी' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वह सोनी टीवी पर आने वाले डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 के सेट पर फिल्म का प्रमोशन करने गए थे। जहां पर कार्तिक ने शिल्पा शेट्टी के साथ ठुमके लगाए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शिल्पा शेट्टी के साथ डांस की वीडियो कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस वीडियो में कार्तिक और शिल्पा शेट्टी 'ये खबर छपवा दो' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना अक्षय कुमार की फिल्म 'अफलातून' का गाना है। जिसका रीमिक्स फिल्म लुका-छुप्पी में बनाया गया है। शिल्पा और कार्तिक दोनों ही अपने स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- केए शिल्पा शेट्टी को एके(अक्षय कुमार) की याद दिलाता है। यंगर अक्षय कुमार की तरह। यह एक बहुत बड़ा कॉम्प्लीमेंट है। थैंक यू सुपर से ऊपर।

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह आए दिन अपनी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म लुका-छुप्पी 1 मार्च को रिलीज होने जा रही है। कार्तिक आर्यन एक लोकल टीवी चैनल के स्टार रिपोर्टर का किरदार निभाते दिखेंगे और कृति उनकी प्रेमिका के रूप में दिखाई दे रही हैं।। लुका छुपी' फिल्म लिन-इन रिलेशनशिप को लेकर बनाई गई फिल्म है। यह कहानी एक ऐसे कपल पर आधारित है जो लिव-इन रिलेशन में रहते हैं और उनके साथ उनका पूरा परिवार रहने आ जाता है। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Luka Chuppi Box Office Prediction: जानिए कार्तिक आर्यन-कृति सेनन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा हाल?

कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, अब इस दिन होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन