1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने फोटो शेयर कर बताया फैन्स को संडे ऑफर

कार्तिक आर्यन ने फोटो शेयर कर बताया फैन्स को संडे ऑफर

 Published : Nov 24, 2019 02:03 pm IST,  Updated : Nov 24, 2019 02:03 pm IST

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके फैन्स को संडे ऑफर दिया है।

kartik aaryan shares pictures- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन ने शेयर की तस्वीरें।

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में कार्तिक के साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन चिंटू त्यागी का किरदार निभा रहे हैं। चिंटू त्यागी बन कार्तिक आर्यन ने अपने फैन्स को संडे ऑफर दिया है।

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- संडे ऑफर। चिंटू त्यागी सेल पर हैं।

कार्तिक आर्यन ने संडे सुबह की शुरूआत कार राइड से की थी। कार राइड पर वह रेडियो और अपने गाने सुन रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर खाली रोड पर राइड के साथ गाने सुनते हुए वीडियो शेयर की थी।

kartik aaryan instagram story
कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम स्टोरी।

kartik aaryan instagram story
कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम स्टोरी।

kartik aaryan instagram story
कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम स्टोरी।

'पति पत्नी और वो' की बात करें तो यह 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। यह 1978 में इसी नाम ने आई फिल्म का रीमेक है। फिल्म को मुद्दसर अजीज डायरेक्ट और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक, अनन्या और भूमि के अलावा अपारशक्ति खुराना अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन