1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब कार्तिक आर्यन बन गए परेश रावल के लिए टेक गुरु

जब कार्तिक आर्यन बन गए परेश रावल के लिए टेक गुरु

 Published : Jul 05, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 03:07 pm IST

परेश रावल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता कार्तिक आर्यन भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में कार्तिक ने परेश रावल संग काम करने को लेकर एक बयान में कहा है कि...

paresh- India TV Hindi
paresh

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेता कार्तिक आर्यन भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में कार्तिक ने परेश रावल संग काम करने को लेकर एक बयान में कहा है कि "परेशजी और मैं दोनों सेट पर भाई की तरह रहते थे। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। जैसे ही उन्हें पता चला कि मैं इंजीनियर हूं तो उन्होंने तुरंत मुझसे अपना फोन ठीक करने को कहा, जिसके बाद हम दोनों जोर-जोर से हंसे।"

कार्तिक ने कहा, "मैंने उन्हें बहुत सारे एप का इस्तेमाल करने में मदद की और उन्हें फोन पर बहुत सारे गेम्स खेलने भी सिखाए। हमने लंदन में जो समय बिताया, वह मुझे हमेशा याद रहेगा। वह घूमने के लिहाज से बेहतरीन साथी हैं।" स्टार होने के बावजूद श्रीदेवी को मजबूरी में झाड़ियों के पीछे करने पड़ते थे ये काम

बता दें कि यह एक कॉमेडी फिल्म हैं। इसमें परेश रावल और कार्तिक आर्यन के अलावा कृति खरबंदा और दिग्गज अदाकारा तन्वी आजमी भी मुख्य किरदार निभाती हुई दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म इसी शुक्रवार 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन