1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Poster Lagwa Do: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुपी' का पहला गाना रिलीज हुआ, अभी देखिए

Poster Lagwa Do: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुपी' का पहला गाना रिलीज हुआ, अभी देखिए

 Published : Jan 29, 2019 11:11 am IST,  Updated : Jan 29, 2019 01:30 pm IST

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पर फिल्माया 'लुका छुपी' का गाना 'पोस्टर लगवा दो' साल 1997 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'अफलातून' का रीमेक है।

Poster Lagwa Do- India TV Hindi
Poster Lagwa Do

मुंबई:  कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन की फिल्म 'लुका छुपी' का गाना 'पोस्टर लगवा दो' रिलीज हो गया। इस गाने को आवाज दी है मीका सिंह और सुनंदा शर्मा ने। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन पर फिल्माया ये गाना साल 1997 में आई फिल्म 'अफलातून' के सुपरहिट गाने 'ये खबर छपवा दो अखबार में' का रीमेक है। ओरिजनल गाना अक्षय कुमार और उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया है। ​21 साल बाद इस गाने का रीमेक तैयार किया गया है, ​

कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने कल कुछ इस अंदाज में अपने इस गाने का प्रचार किया था। वीडियो में कृति सेनन कार्तिक आर्यन को छेड़ते हुए पूछ रही हैं, आजकल बड़े चर्चे चल रहे हैं तुम्हारे, कभी इस लड़की के साथ मूवी डेट पर तो कभी उस लड़की के साथ ड्राइव पर तो कभी डिनर पर। इस पर कार्तिक कहते हैं कि सब बकवास छपता है, मैं तो सिर्फ तुमसे प्यार करता हूं, कहो तो पोस्टर छपवा दूं। कृति कहती हैं छपवा दो। फिर दोनों सितारे बताते हैं कि उनकी फिल्म का नया गाना रिलीज होने वाला है। देखिए मजेदार टीजर-

इस गाने के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार अभिनेता कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं और डांस करते दिखाई दे रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, कैप्शन में लिखा है- पोस्टर लगाने एक बार फिर जब साथ होंगे मेरे फेवरिट मिस्टर खिलाड़ी, अक्षय कुमार। 

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे फैंस ने खूब पसंद किया है। ट्रेलर को 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह कहानी एक ऐसे कपल पर आधारित है जो लिव इन रिलेशन में रहते हैं और उनके साथ उनका पूरा परिवार रहने आ जाता है। फिल्म में कई मजेदार सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। ट्रेलर की शुरुआत में कार्तिक आर्यन कहते हैं कि अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी के बाद उनका भी मन है कि वो भी शादी कर लें, लेकिन जब वो लड़की को प्रपोज करते हैं तो क्या होता है, देखिए मजेदार ट्रेलर-

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

इसे भी पढ़ें-

मणिकर्णिका विवाद के बीच हंसल मेहता ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सिमरन मेरे लिए दर्दभरा अध्याय

मणिकर्णिका विवाद में कंगना की बहन रंगोली का कृष को पलटवार, कहा- उसे उसकी सफलता का जश्न मनाने दीजिए

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन