1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. चीन के क्रूर डॉग मीट फेस्टिवल पर कार्तिक आर्यन ने किया ये पोस्ट

चीन के क्रूर डॉग मीट फेस्टिवल पर कार्तिक आर्यन ने किया ये पोस्ट

 Published : Jun 24, 2020 03:51 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 03:59 pm IST

चीन के यूलिन शहर में 10 दिवसीय विवादास्पद डॉग मीट फेस्टिवल शुरू हुआ है, कार्तिक ने इसके विरोध में पोस्ट लिखा है।

kartik aaryan- India TV Hindi
चीन के क्रूर डॉग मीट फेस्टिवल पर कार्तिक आर्यन ने किया ये पोस्ट Image Source : INSTAGRAM- KARTIK AARYAN

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने परिवार के साथ अपने घर मे क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसके अलावा वह अपने दिलचस्प पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों को सक्रिय रूप से जागरूक और मनोरंजन भी करते रहे हैं।

 हाल ही में कार्तिक आर्यन अपने कुत्तों के साथ एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और सभी से यूलिन उत्सव को रोकने का आग्रह किया। चीन के यूलिन शहर में 10 दिवसीय विवादास्पद डॉग मीट फेस्टिवल शुरू हुआ है और कार्तिक ने इस बारे में पोस्ट करते हुए लिखा ” हर साल दिल तोड़ देते हैं ,ये यूलिन फेस्टिवल वाले।'' इस पोस्ट में अपने दो डॉग्स के साथ काफी एडोरेबल लग रहे हैं और हमेशा की तरह उनके चेहरे पर एक शानदार मुस्कान है।

कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस महामारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और साथ ही, वह सरकार के समर्थन में भी आए हैं और उन्होंने पीएम केयर्स फंड में भी योगदान दिया है। कार्तिक सोशल मीडिया पर कोकी पूछेगा में इंटरव्यू के साथ अपने दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे है, जिसमें वह कोविड-19 वॉरियर्स के साथ बातचीत करते हैं।

वर्क फ्रंट पर, कार्तिक को आखिरी बार इम्तियाज अली की ‘लव आज कल’ में नजर आए थे। कार्तिक फिल्मों की लंबी सूची के साथ आने के लिए तैयार है, जिसमें ‘भूल भुलैया’, ‘दोस्ताना 2’ और ओम राउत के साथ एक एक्शन थ्रिलर शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन