1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने फिर रख ली बियर्ड, इंस्टाग्राम पर लिखा- 'दाढ़ी बुला रही है'

कार्तिक आर्यन ने फिर रख ली बियर्ड, इंस्टाग्राम पर लिखा- 'दाढ़ी बुला रही है'

 Published : Jun 04, 2020 05:33 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 05:33 pm IST

एक महीने पहले कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आने के दौरान प्रशंसकों से यह पूछा था कि क्या उन्हें अपनी दाढ़ी को शेव करना चाहिए या नहीं, जिस पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक लड़की की इमोजी के साथ कमेंट किया था, जो हां कहने के लिए हाथ उठा रही थी।

कार्तिक आर्यन- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN FLAUNTS

मुंबई: कुछ समय पहले ही अपनी दाढ़ी हटाने के बाद अभिनेता कार्तिक आर्यन एक बार फिर से बालों वाले चेहरे के साथ वापस आ गए हैं, यानी उन्होंने एक बार फिर दाढ़ी बढ़ा ली है। कार्तिक ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह दाढ़ी लुक में नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "दाढ़ी बुला रही है।"

कार्तिक ने लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर बहुत सारी दाढ़ी वाली तस्वीरें पोस्ट साझा की। एक महीने पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आने के दौरान प्रशंसकों से यह पूछा था कि क्या उन्हें अपनी दाढ़ी को शेव करना चाहिए या नहीं, जिस पर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने एक लड़की की इमोजी के साथ कमेंट किया था, जो हां कहने के लिए हाथ उठा रही थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन