1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘भारत’ में सलमान खान के साथ नहीं दिखेंगे बॉबी देओल और कैटरीना कैफ

‘भारत’ में सलमान खान के साथ नहीं दिखेंगे बॉबी देओल और कैटरीना कैफ

 Published : Feb 13, 2018 02:35 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 02:35 pm IST

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को दर्शको के बीच खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर से वह अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ के साथ तैयार हो गए हैं। इस बार भी उनकी फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले हैं।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को दर्शको के बीच खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर से वह अपनी अगली फिल्म ‘भारत’ के साथ तैयार हो गए हैं। इस बार भी उनकी फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान नजर आने वाले हैं। हालांकि कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि फिल्म में दबंग खान के अलावा बॉबी देओल और कैटरीना कैफ भी दिखाई दे सकते हैं लेकिन अब जफर ने इन सभी अफवाहों का खंडन कर दिया है।

बता दें कि ये सलमान के साथ ये अली अब्बास जफर की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले इनकी जोड़ी 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में साथ काम कर चुकी है। अब इनकी फिल्म 'भारत' वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' का एक आधिकारिक रूपांतर है।

इसकी शूटिंग भारत में पंजाब और दिल्ली के अलावा, अबू धाबी और स्पेन में भी होगी। 'भारत' अगले साल यानी 2019 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, पूजा हेगड़े और साकिब सलीम जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन