1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दुश्मनी भुला दीपिका पादुकोण ने कटरीना कैफ को लगाया गले, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

दुश्मनी भुला दीपिका पादुकोण ने कटरीना कैफ को लगाया गले, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 Published : Jan 01, 2019 06:28 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 06:28 pm IST

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ अपना अतीत भुलाकर अब दोस्ती करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें दीपिका कटरीना गले मिलती हैं।

Deepika padukone and katrina kaif- India TV Hindi
Deepika padukone and katrina kaif Image Source : INSTAGRAM

साल खत्म होने वाला होता है और अवार्ड सेरेमनी का सिलसिला शुरु हो जाता है। हालही में मुंबई में स्टार स्क्रीन अवार्ड हुए थे जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। अवार्ड्स में सलमान खान, दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone), कटरीना कैफ(katrina kaif), रणवीर सिंह(Ranveer Singh) जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई थीं। रणवीर सिंह को संजय लील बंसाली की फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था। जिसकी स्पीच में रणवीर ने अपनी पत्नी दीपिका को शुक्रिया कहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उस वीडियो के बाद स्टार स्क्रीन अवार्ड की एक और वीडियो वायरल हो रही है।

वायरल हो रही वीडियो में कटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण गले मिलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पहले रणवीर सिंह कटरीना कैफ से गले मिलते हैं जिसके बाद वह कटरीना को दीपिका के पास ले जाते हैं जहां दोनों गले मिलती हैं।

दीपिका और कटरीना को साथ देखकर ऐसा लगता है कि दोनों अतीत को भूलाकर एक नई दोस्ती की शुरुआत करने जा रही हैं।

कटरीना कैफ ने 1 दिसंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का रिसेप्शन भी अटेंड किया था। जिसके बाद से कटरीना और दीपिका एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लगी हैं।

आपको बता देंकि दीपिका और कटरीना की दुश्मनी के पीछे का कारण बॉलीवुड में एक्‍टर रणबीर कपूर को माना जाता है। लेकिन अब दीपिका ने अपनी पुरानी बातों को भुलाकर कैटरीना की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। अब देखना है कि यह दोस्ती कितने आगे तक जाती है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' का पोस्टर आया सामने, 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी फिल्म

PICS: विराट-अनुष्का सिडनी में मना रहे हैं नया साल, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन