1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 4 साल पहले ही हो गई थी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई?

4 साल पहले ही हो गई थी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की सगाई?

 Published : Dec 28, 2018 05:17 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 05:17 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थी। शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को करीब 6 साल डेट किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं चार साल पहले ही उनकी सगाई हो गई थी।

Deepika Padukone and Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone and Ranveer Singh Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थी। शादी से पहले उन्होंने एक-दूसरे को करीब 6 साल डेट किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं चार साल पहले ही उनकी सगाई हो गई थी।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने बताया कि चार साल पहले ही दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठी पहना दी थी। आपको बता दें कि रणवीर फिल्मफेयर के दिसंबर एडिशन के कवर पेज पर आए हैं, वहीं दीपिका जनवरी 2019 के कवर पेज की शोभा बढ़ाएंगी।

रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी की सारी तैयारी दीपिका ने की है। उन्होंने कहा था- ''उन्हें जो चाहिए था, मैं उनके लिए करना चाहता था। हसबैंड ऑफ द मिलेनियम होने की तरफ यह पहला कदम है। वह जो चाहती थीं, उसे वैसे ही किया गया। वह उन सबकी हकदार थीं। मैं भी खुशियों का हकदार हूं और मेरी खुशियां उनके खुश होने से आती हैं। रिश्ते के 6 महीने होने पर मुझे एहसास हो गया था कि यही मेरे लिए बनी हैं। अब 6 साल हो गए हैं। वह बहुत अच्छी हैं, लवली हैं।''

दोनों के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो रणवीर की फिल्म 'सिम्बा' 28 दिसंबर को रिलीज हुई है। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान हैं। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा उनके पास ज़ोया अख़्तर की 'गली बॉय' भी है, जिसमें उनके ओपोजिट आलिया भट्ट हैं। फिल्म 2019 में रिलीज होगी। इसमें रणवीर स्ट्रीट रैपर बने हैं। धर्मा प्रोडक्शन की मल्टी स्टारर फिल्म 'तख्त' में भी रणवीर सिंह हैं। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर, विक्की कौशल भी हैं।

वहीं, दीपिका एसिड अटैक पीड़िता के रोल में 'छप्पाक' में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विक्रांत मेस्सी हैं।

Also Read:

Simmba Review: कॉमेडी, इमोशन्स और एक्शन से भरपूर है रणवीर सिंह की फिल्म 'सिंबा'

81 साल के कादर खान की हालत गंभीर, पीएसपी डिसऑर्डर की वजह से दिमाग ने काम करना बंद किया

The Accidental Prime Minister का ट्रेलर हुआ रिलीज़, निशाने पर कांग्रेस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन