रणवीर सिंह(Ranveer singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) शादी के बंधन में बंध चुकें हैं। शादी के बाद दोनों ही अपने काम पर वापस भी लौट चुके हैं। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज से पहले दीपिका ने रणवीर के बारे में कुछ कहा है। रणवीर सिंह अपनी फिल्म की तैयारियों में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण को उन पर गर्व है।
Related Stories
रणवीर ने बुधवार को मुंबई में 'सिम्बा' के प्रचार के दौरान यह बात कही। उनके साथ उनके सह-कलाकार सारा अली खान, सोनू सूद और निर्देशन रोहित शेट्टी भी थे।फिल्म में रणवीर फिल्म एसीपी संग्राम भालेराव (सिम्बा) नामक एक भ्रष्ट पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखेंगे, जो बाद में बलात्कार के खिलाफ लड़ता है।
जब रणवीर से पूछा गया कि 'सिम्बा' देखने के बाद दीपिका ने उन्हें किस तरह की प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने कहा, "उन्हें रोहित (शेट्टी) सर के साथ-साथ मुझ पर भी गर्व है और मेरे साथ रोहित (शेट्टी) सर पर भी हैं। उन्होंने रोहित सर की बहुत प्रशंसा की। इसलिए, मुझे लगा कि उसे मेरी भी प्रशंसा करनी चाहिए।"
'सिम्बा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म एक्शन और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है और प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन है। रणवीर की आगामी फिल्म जोया अख्तर की 'गली बॉय' और करण जौहर की ऐतिहासिक फिल्म 'तख्त' है।
आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 13-14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी इटली के लेक कोमो में रचाई गई है। दीपिका और रणवरीर की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। 13 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाजों से और 14 नवंबर को सिंधी रीति रिवाजों से गुई है।
(इनपुट-आईएएनएस)
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
Happy Birthday: अपने बर्थ डे पर सुष्मिता सेन के साथ यूं थिरकते नजर आए सलमान खान, देखें वीडियो
Thackeray Biopic Trailer OUT: बाल ठाकरे के लुक में यूं नजर आएं नवाजुद्दीन सिद्दीकी, देखिए Video