1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने रणवीर सिंह को हॉट बनाने के लिए लगाया काजल, देखें वीडियो

कटरीना कैफ ने रणवीर सिंह को हॉट बनाने के लिए लगाया काजल, देखें वीडियो

 Published : Oct 22, 2019 07:49 am IST,  Updated : Oct 22, 2019 07:49 am IST

रणवीर सिंह कटरीना कैफ के पास हॉट बनने के लिए गए थे। जहां कटरीना ने उन्हें काजल लगाया। देखिए वीडियो।

Katrina kaif apply kajal to ranveer singh- India TV Hindi
Katrina kaif apply kajal to ranveer singh Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह और कटरीना कैफ दोनों ही बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स हैं। रणवीर सिंह अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। इस बार वह अपने लुक के लिए सलाह लेने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ के पास गए हैं। कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह रणवीर सिंह को हॉट बनाती नजर आ रही हैं।

कटरीना कैफ वोग वूमेन ऑफ द ईयर अवार्ड्स की एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में रणवीर सिंह कटरीना से आकर पूछते हैं वह क्या कर रही हैं। जब कटरीना ने अपने मेकअप के बारे में बताया तो उन्होंने रणवीर को सलाह दी की उन्हें काजल लगाना चाहिए। जिसके बाद कटरीना उन्हें काजल लगाती हैं।

ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, सिर्फ भारत में कमाई पहुंची 300 करोड़ के पार

आपको बता दें रणवीर सिंह अपने 'अलाउद्दीन खिलजी' और 'बाजीराव' किरदार के लिए काजल लगा चुके हैं। इसके बारे में उन्होंने कटरीना को भी बताया था।

कटरीना कैफ की इस वीडियो पर अर्जुन कपूर और करण जौहर ने कमेंट किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा- तुम दोनों को लाइव डेमो लो बजट स्कूल प्ले सिटी टूर शुरू करना चाहिए।

Tanhaji: 'तानाजी' का फर्स्ट लुक रिलीज, अजय देवगन और सैफ अली खान आपस में भिड़ते दिखे

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह ने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '83' की शूटिंग कर रहे हैं। यह कपिल देव की बायोपिक है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन