1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ ने खुद को गिफ्ट की एक रेंज रोवर, देखें तस्वीरें

कटरीना कैफ ने खुद को गिफ्ट की एक रेंज रोवर, देखें तस्वीरें

 Published : Mar 19, 2019 07:26 am IST,  Updated : Mar 19, 2019 07:27 am IST

कटरीना कैफ ने खुद को एक महंगी कार गिफ्ट की है। उनकी लक्जरी कार के कलेक्शन में अब रेंज रोवर शामिल हो गई है।

Katrina kaif- India TV Hindi
Katrina kaif

कटरीना कैफ(Katrina kaif) फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सलमान खान(salman khan) नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है मगर लोगों को कटरीना का लुक नजर नहीं आया है। सभी को कटरीना के फिल्म भारत में लुक देखने का इंतजार है। उनकी एक्टिंग सभी का दिल जीत लेती है। सभी के साथ खुद का ख्याल रखना भी जरुरी होता है। तो इसके लिए कटरीना ने खुद को एक गिफ्ट दिया है। कटरीना ने खुद को एक SUV गिफ्ट की है।

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक कटरीना ने अपनी लक्सरी कार के कलेक्शन में रेंज रोवर को शामिल कर लिया है। कटरीना के पास पहले से एक Audi कार है। जिसके बाद उन्होंने अब एक रेंज रोवर खरीदी है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर उनकी पहली  कार वाला ही है।

Range rover
Image Source : YOGEN SHAHRange rover

Range rover
Image Source : YOGEN SHAHRange rover

कहा जा रहा है कि कटरीना की रें रोवर की कीमत भारत में 49-65 लाख है और कटरीना ने टॉप मॉडल की कार चुनी है। उन्होंने सफेद रंग की कार ली है।

आपको बता दें कटरीना कैफ की फिल्म भारत की शूटिंग खत्म हो चुकी है। उन्होंने सलमान खान के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ अली अब्बास जफर के साथ यह तीसरी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रणवीर सिंह के गाने 'आंख मारे' पर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने थिरकाए कदम, देखें वीडियो

वरुण धवन और नोरा फतेही के 'दिलबर' गाने पर डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन