1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इंटरनेट पर छाईं कैटरीना कैफ की हमशक्ल अलीना राय, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

इंटरनेट पर छाईं कैटरीना कैफ की हमशक्ल अलीना राय, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कंफ्यूज

 Written By: IANS
 Published : Sep 30, 2021 02:39 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 02:40 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों कैटरीना कैफ की हमशक्ल अलीना राय छाई हुई हैं। उनके वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

Katrina Kaif lookalike Alina Rai video goes viral on internet watch - India TV Hindi
इंटरनेट पर छाईं कैटरीना कैफ की हमशक्ल अलीना राय Image Source : INSTA: KATRINAKAIF/ALINARAI07

सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की हमशक्ल अलीना राय इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह हूबहू कैटरीना की तरह दिखती हैं। अलीना ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से फेम हासिल की है, और कैटरीना जैसी दिखने के कारण काफी फेमस भी हो गई है। इंस्टाग्राम पर उनके 2,09,000 फॉलोअर्स हैं।

फोटो-शेयरिंग वेबसाइट पर उनके सबसे हालिया वीडियो को 'फेमस हूं' कैप्शन दिया गया है, जिसे अब तक 2,785 लाइक्स मिल चुके हैं। क्लिप में, वह एक काले रंग की स्ट्रैपी ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है, साथ ही वह कुछ संवाद बोल रही है।

जानिए कौन है ये ब्लॉगर, जो हुबहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखती है

साथ ही उन्होंने एक फिल्म से अपने शूट की एक बैक-द-सीन क्लिप भी साझा की, जिसका शीर्षक 'लखनऊ जंक्शन' है। फिल्म पिछले साल रिलीज होने वाली थी, लेकिन महामारी के कारण रिलीज नहीं हो सकी थी।

उन्होंने 2020 में एक मीडिया पोर्टल को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया कि वह आगामी फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

उन्हें दिसंबर 2019 में लोकप्रिय रैपर बादशाह के साथ एक संगीत वीडियो में भी देखा गया था, जिसका शीर्षक 'कमाल' था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन