1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: कटरीना कैफ ने 'फोन भूत' के सेट पर सिद्धांत संग खेला बैडमिंटन, देखते रह गए ईशान खट्टर

Video: कटरीना कैफ ने 'फोन भूत' के सेट पर सिद्धांत संग खेला बैडमिंटन, देखते रह गए ईशान खट्टर

 Published : Feb 06, 2021 07:39 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 07:42 pm IST

फिल्म 'फोन भूत' के सेट पर कटरीना कैफ ने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी संग बैडमिंटन खेला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Katrina Kaif plays badminton with Siddhant Chaturvedi on sets of Phone Bhoot- India TV Hindi
Katrina Kaif plays badminton with Siddhant Chaturvedi on sets of Phone Bhoot Image Source : : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के सितारों को कुछ वक्त मिला तो सभी ने एक साथ बैडमिंटन पर हाथ आजमाया। बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो को कटरीना ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें अभिनेत्री बैडमिंटन का लुत्फ उठाती दिखीं। खास बात है कि इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना बज रहा है वो मशहूर अभिनेता जितेंद्र की फिल्म का है। ये वही गाना है जिसमें जितेंद्र एक्ट्रेस लीना चक्रवर्ती के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आए थे। 

किसान आंदोलन : जाह्नवी कपूर के बाद बॉबी देओल की फिल्म पर भी हुआ असर, शूटिंग रुकी

इस वीडियो को कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा- 'प्रोफेशनल गेम बैडमिंटन को थोड़ा बहुत डांस करते हुए खेला।' इस वीडियो में कटरीना सिद्धांत चतुर्वेदी संग बैडमिंटन खेल रही हैं जबकि ईशान खट्टर साइड में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। 

सुष्मिता सेन से शादी को लेकर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम लोग एक...'

कटरीना कैफ का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने फिल्म के स्टारकास्ट के साथ जमकर एन्जॉय करती दिख रही हैं। कटरीना इस वक्त उदयपुर में हैं जहां पर 'फोन भूत' फिल्म की शूटिंग चल रही है। 'फोन भूत' हॉरर कॉमेडी फिल्म है। कटरीना लगतार फिल्म के सेट से अपने को-एक्टर्स के साथ तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इससे पहले कटरीना ने सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान के साथ सेल्फी शेयर की थी। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- 'गैंग।'  

'फोन भूत' फिल्म गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित है और फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित है। इस फिल्म को रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने लिखा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन