1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ और नयनतारा का ये वीडियो हो रहा है वायरल, अमिताभ बच्चन- प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

कटरीना कैफ और नयनतारा का ये वीडियो हो रहा है वायरल, अमिताभ बच्चन- प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

 Published : Oct 22, 2019 07:49 pm IST,  Updated : Oct 22, 2019 07:58 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपनी मेकअप लाइन 'के ब्यूटी' के प्रचार के लिए दक्षिण की सुपरस्टार नयनतारा के साथ जुड़ीं और कैटरीना ने इसके लिए उनकी जमकर प्रशंसा भी की।

नयनतारा और कैटरीना कैफ- India TV Hindi
नयनतारा और कैटरीना कैफ Image Source :

कैटरीना कैफ और साउथ की सुपरस्टार नयनतारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैटरीना कैफ और नयनतारा ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लेकर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी मेकअप लाइन 'के ब्यूटी' के प्रचार के लिए दक्षिण की सुपरस्टार नयनतारा के साथ जुड़ीं और कैटरीना ने इसके लिए उनकी जमकर प्रशंसा भी की। कैटरीना ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो साझा की। इस क्लिप में दोनों अभिनेत्रियों को आपस में बात करते हुए देखा जा सकता है।

इस क्लिप के कैप्शन में कैटरीना ने लिखा, "अपने व्यस्त शेड्यूल में से वक्त निकालकर 'के ब्यूटी' कैम्पेन का हिस्सा बनने के लिए मुंबई आने की वजह से दक्षिण की खूबसूरत सुपरस्टार नयनतारा को बहुत-बहुत धन्यवाद। बेहद उदार और शालीन..।"

Pagalpanti Trailer Out: पागलपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

आने वाले समय में कैटरीना, रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ कैटरीना और अभिनेता अक्षय कुमार नौ साल बाद फिर से साथ काम करने जा रहे हैं।

Alia Ranbir Wedding Card: रणबीर कपूर- आलिया भट्ट की फेक शादी का कार्ड हुआ वायरल, अब एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

ये दोनों इससे पहले 'नमस्ते लंदन', 'सिंह इज किंग', 'हमको दीवाना कर गए', 'वेलकम' और 'तीस मार खान' जैसी फिल्मों में एक-दूसरे के साथ काम कर चुके हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कटरीना का वीडियो शेयर कर उन्हें ढेर सारी बधाई दी।

अमिताभ बच्चन ने उन्हें ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लॉन्च पर ढेर सारी बधाई दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन