1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KBC 9, episode14: अब तक सबसे ज्यादा धन राशि जीतने वाले कन्टेस्टेंट बने हरियाणा के लेक्चरर

KBC 9, episode14: अब तक सबसे ज्यादा धन राशि जीतने वाले कन्टेस्टेंट बने हरियाणा के लेक्चरर

 Published : Sep 15, 2017 10:22 am IST,  Updated : Sep 15, 2017 02:51 pm IST

अमिताभ बच्चन की होस्टिंग वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति 9' को भी हर बार की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गुरुवार को इसमें हरियाणा के एक लेक्चरर वीरेश चौधरी ने बेहद उम्दा जवाब देकर न सिर्फ दर्शकों का बल्कि महानायक का भी दिल जीत...

amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की होस्टिंग वाला शो 'कौन बनेगा करोड़पति 9' को भी हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। शो के 14 एपिसोड निकल चुके हैं और हर दिन यह रोमांचक ही दिखता है। गुरुवार को इसमें हरियाणा के एक लेक्चरर वीरेश चौधरी ने बेहद उम्दा जवाब देकर न सिर्फ दर्शकों का बल्कि महानायक का भी दिल जीत लिया। वीरेश वुधवार को ही 10,000 रूपए की धन राशि जीत चुके थे। उन्होंने गुरुवार को इसके आगे से खेलना शुरु किया। जिस तरह से वह खेल रहे थे उन्हें देखकर लग रहा था कि सभी सवाल उनके लिए बेहद आासान है, और देखते ही देखते उन्होंने 12,50,000 रुपए जीत लिए। लेकिन अब धीरे धीरे वह सवालों में उलझने लगे।

हालांकि उन्होंने बेहद शानदार ढंग से जवाब देते हुए 25 लाख रुपए जीत लिए। इसके बाद उन्हें महानायक ने सावधानी से खेलने की सलाह देते हुए 50 लाख रुपए का सवाल किया। काफी विचार विमर्श करने के बाद वह इस सवाल का भी सही जवाब देने में सफल रहे। इसी के साथ वीरेश इस सीजन में अब तक की सबसे ज्यादा धन राशि जीतने वाले कन्टेस्टेंट बन गए। हालांकि इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उनसे 1 करोड़ रुपए के लिए सवाल किया। महात्मा गांधी जी पर किए गए इस सवाल पर आकर वीरेश काफी सोच में पड़ गए। बता दें कि खेल के इस पड़ाव पर पहुंचने तक वीरेश अपनी सभी लाइफलाइन खो चुके थे।

बहुत सोचने के बाद उन्होंने शो छोड़कर 50 लाख रुपए घर ले जाने का फैसला किया। वीरेश के बाद बिग बी ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल किया, जिसमें महाराष्ट्र के लातूर की जयश्री जाधव ने बाजी मार ली। खेल की शुरुआत करते हुए जयश्री 2,000 रुपए तक जीत चुकी हैं। उनके साथ यह खेल सोमवार को आगे बढ़ाया जाना है, क्योंकि इस शुक्रवार को 'कौन बनेगा करोड़पति' में कुछ स्पेशल होने वाला है। (Lucknow Central Quick Movie Review: फिल्म देखने जा रहे हैं तो पहले पढ़े इसे)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन