मुंबई: निर्माता वीरेंद्र के. अरोड़ा और अर्जुन एन. कपूर का कहना है कि वे अपनी नई फिल्म कुछ ऐसा करेंगे, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं किया गया हो। उन्होंने अपनी नई फिल्म का नाम अस्थायी तौर पर 'रौरव' रखा है, इसकी शूटिंग अगस्त से राजस्थान में शुरू होगी। फिल्म में के के मेनन, रिचा चड्ढा और अली फजल मुख्य भूमिकाओं होंगे। फिल्म का निर्माण महेश भूपति के बिग डैडी प्रोडक्शंस के बैनर तले होगा।
कपूर ने एक बयान में कहा, "यह ऐसी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इंसान की वे भावनाएं दिखाई गई हैं, जो पहले कभी नहीं दिखाई गईं। यह राजस्थान के गहन भावनात्मक स्तर पर चिंताग्रस्त, लेकिन शक्तिशाली पक्ष को दिखाती है। हम उद्योग से हर संभव बेहतर प्रतिभा का संयोजन कर रहे हैं ताकि हम कुछ ऐसा बना सकें, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी ना बना हो।"
अरोड़ा ने कहा, "हमने कुछ असाधारण सिनेमाई पलों को दर्शाने की योजना बनाई है, जो हर फिल्म प्रेमी के दिल में यादगार जगह बना ले।"