1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. KBC 9: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर क्यों रो पड़े अमिताभ बच्चन?

KBC 9: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर क्यों रो पड़े अमिताभ बच्चन?

 Published : Oct 09, 2017 08:33 pm IST,  Updated : Oct 09, 2017 08:33 pm IST

अमिताभ बच्चन लोगों को KBC के सेट पर अक्सर अपनी बातों से हंसाते या फिर इमोशनल करते रहते हैं, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि अमिताभ की आंखों से आंसू आ गए।

AMITABH EMTIONAL ON KBC SET- India TV Hindi
AMITABH EMTIONAL ON KBC SET

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन लोगों को कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अक्सर अपनी बातों से हंसाते या फिर इमोशनल करते रहते हैं, लेकिन इस बार केबीसी के सेट पर हुआ कुछ ऐसा कि अमिताभ की आंखों से आंसू आ गए। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक केबीसी के निर्माताओं ने अमिताभ के जन्मदिन के अवसर पर एक ऐसा दिल को छू लेने वाला वीडियो बनाया है जिसे देखकर अमिताभ की आंखों में आंसू आ गए।

11 अक्टूबर को अमिताभ 75 साल के हो जाएंगे। वीडियो में नैनीताल के शेवुड कॉलेज की कुछ तस्वीरें हैं, साथ ही वीडियो में कॉलेज के स्टूडेंट्स और प्रोफेसर नजर आ रहे हैं। कॉलेज के बैकग्राउंड में बहुत सारे अमिताभ से जुड़े पोस्टर लगे हुए थे। सभी ने अमिताभ के जन्मदिन पर गाना गाया और 13 साल तक केबीसी में अपना योगदान देने के लिए थैंक्यू कहा। इस मौके पर गिटारिस्ट निलाद्री कुमार ने अमिताभ के लिए गिटार बजाया।

अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल एपिसोड 11 अक्टूबर को रात 9 बजे अमिताभ के जन्मदिन पर प्रसारित किया जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन