1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. केजीएफ स्टार यश परिवार संग फार्महाउस पर बिताया क्वालिटी टाइम

केजीएफ स्टार यश परिवार संग फार्महाउस पर बिताया क्वालिटी टाइम

 Published : Sep 12, 2020 08:17 am IST,  Updated : Sep 12, 2020 08:29 am IST

कन्नड़ स्टार यश बहुप्रतिक्षित फिल्म 'केजीएफ 2' की शूटिंग शूरू होने से पहले लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं।

yash- India TV Hindi
कन्नड़ एक्टर यश Image Source : INSTAGRAM/IAMRADHIKAPANDIT

कन्नड़ स्टार यश बहुप्रतिक्षित फिल्म 'केजीएफ 2' की शूटिंग शूरू होने से पहले लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। यश और उनके परिवार ने हाल ही में अपने फार्महाउस में समय बिताने की योजना बनाई।

अभिनेता की पत्नी राधिका पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा किया, जिसमें यश और उनकी बेटी आयरा एक गाय को खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "फार्महाउस डायरीज।"

कुछ सप्ताह पहले अभिनेता ने अपने बेटे का नाम एनाउंस किया था। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'यथर्व' रखा है।

केजीएफ में यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधि शेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसे प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है। यश और संजय दत्त के जन्मदिन पर उनका फिल्म से पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।

होम्बले फिल्म्स द्वारा निर्मित 'केजीएफ: चैप्टर 2' दुनिया भर में कन्नड़, तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी। यह कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैटर 1' का दूसरा भाग है, जिसमें कन्नड़ अभिनेता यश के साथ तमन्ना भाटिया और अनंत नाग मुख्य भूमिका में थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन