1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Khaali Peeli Review: ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म को मिल रहा है मिला जुला रिस्पॉन्स

Khaali Peeli Review: ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म को मिल रहा है मिला जुला रिस्पॉन्स

 Published : Oct 02, 2020 09:13 pm IST,  Updated : Oct 02, 2020 09:13 pm IST

अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की फिल्म 'खाली पीली' आज रिलीज हो गई है।

Khaali Peeli Review- India TV Hindi
Khaali Peeli Review Image Source : TWITTER

Khaali Peeli Review: ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म 'खाली पीली' रिलीज हो गई है। लंबे समय से फैंस के साथ ईशान और अनन्या को भी इस फिल्म का इंतजार था, आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। खाली पीली आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को पब्लिक की तरफ से मिले जुले रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। कुछ को अनन्या की एक्टिंग पसंद आ रही है तो कुछ को ईशान और अनन्या की केमिस्ट्री। देखिए फैंस के रिएक्शन-

'खाली पीली' में अनन्या पांडे ने बिना बॉडी डबल के किए हैं खतरनाक एक्शन सीन, जानिए दिलचस्प किस्सा

अनन्या पांडे ने शेयर की 'खाली पीली' के फर्स्ट लुक टेस्ट की तस्वीरें




ईशान खट्टर और अनन्या पांडे अभिनीत आगामी फिल्म 'खाली पीली' के निर्देशक मकबूल खान का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन ही वह शख्स है, जिनकी वजह से वह फिल्मों की दुनिया में आए। उन्होंने बताया, "मैं अमिताभ बच्चन का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। बचपन में, मैं उनकी बहुत नकल उतारा करता था। सच कहूं तो, उन्हीं की वजह से मुझमें फिल्मी कीड़ा पैदा हुआ। वह मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहे हैं। उनकी फिल्मों को देखकर मुझे लगा कि मुझे भी फिल्म लाइन में अपना करियर बनाना चाहिए।"

निर्देशक के तौर पर अपनी पारी खेलने से पहले मकबूल, अनुभव सिन्हा को असिस्ट कर चुके हैं। फिल्म 'खाली पीली' को निर्देशित कर मकबूल बेहद खुश हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन