1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा आडवाणी को मिली एक और फिल्म, इंदू की जवानी में आएंगी नज़र

कियारा आडवाणी को मिली एक और फिल्म, इंदू की जवानी में आएंगी नज़र

 Published : May 27, 2019 05:48 pm IST,  Updated : May 27, 2019 05:48 pm IST

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी अगली फिल्म 'इंदू की जवानी' के लिए बहुत उत्साहित हैं।

 Kiara Advani- India TV Hindi
Kiara Advani Image Source : INSTAGRAM

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी अगली फिल्म 'इंदू की जवानी' के लिए बहुत उत्साहित हैं। इस फिल्म से बंगाली राइटर-फिल्ममेकर अबीर सेनगुप्ता अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। ये एक कॉमेडी फिल्म है और कियारा गाज़ियाबाद की इंदू गुप्ता के रोल में नज़र आएंगी। इंदु डेटिंग एप के कारण मुसीबत में पड़ जाएंगी।

कियारा पहली बार टाइटल रोल निभाती दिखेंगी। उन्होंने ट्वीट किया, "'इंदू की जवानी'। जिसमें में शीर्षक भूमिका निभा रही हूं। 'एमे एंटरटेनमेंट', निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निरंजन अय्यंगर, र्यान स्टीफन और अबीर सेनगुप्ता के साथ पहली बार करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और 'इंदू' की भूमिका निभाना विशेष है। इसके लिए हमें आपके प्यार और सहयोग की जरूरत है।"

कियारा इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। निखिल आडवाणी ने कहा कि लेखक-निर्देशक अबीर सेनगुप्ता की यह एक बेहद शानदार पटकथा है।

इस फिल्म के बारे में कियारा ने कहा- ''इंदु बहुत प्यारी है। कहानी आज के समय की है। ये स्पेशल स्क्रिप्ट है। मैं फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतज़ार नहीं कर सकती।''

फिल्म की शूटिंग इस साल सितंबर में शुरू होगी। कियारा अब करियर के निर्णायक मोड़ पर हैं। उनकी 'गुड न्यूज', 'कबीर सिंह', 'शेरशाह' और 'कंचना' की रीमेक भी रिलीज के लिए तैयार हैं।

इनपुट- IANS

Also Read:

अक्षय की 'लक्ष्मी बम' में फिर से हो सकती है डॉयरेक्टर राघव की वापसी

करण जौहर के साथ रिलेशन को लेकर ट्रोल होने के बाद फैशन डिजाइनर प्रबल गुरंग ने किये ये खुलासा

माही विज की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली तस्वीर आई सामने, बेबी बंप आया नज़र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन