1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या वरुण धवन और भूमि पेडनेकर के साथ 'रणभूमि' में नज़र आएंगी कियारा आडवाणी?

क्या वरुण धवन और भूमि पेडनेकर के साथ 'रणभूमि' में नज़र आएंगी कियारा आडवाणी?

 Published : Nov 29, 2019 07:47 am IST,  Updated : Nov 29, 2019 07:47 am IST

'रणभूमि' अगले साल रिलीज होगी। इसमें भूमि और कियारा के साथ वरुण रोमांस करते दिखाई दे सकते हैं।

Varun Dhawan, Bhumi Pednekar and Kiara Advani- India TV Hindi
वरुण धवन, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया'और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' फिल्म के मेकर शशांक खेतान ने कुछ दिनों पहले ही फिर से वरुण धवन संग हाथ मिलाया है। दोनों नए प्रोजेक्ट 'रणभूमि' में साथ काम करेंगे। फिल्म में भूमि पेडनेकर लीड एक्ट्रेस रहेंगी। अब खबर आ रही है कि इसमें एक और लीड एक्ट्रेस होगी। इसके लिए कियारा आडवाणी का नाम सामने आ रहा है।

खबरों की मानें तो 'रणभूमि' अगले साल रिलीज होगी। इसमें भूमि और कियारा के साथ वरुण रोमांस करते दिखाई देंगे।

अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशन मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कह दी ये बात

बता दें कि 'कबीर सिंह' की सफलता के बाद कियारा आडवाणी को कई ऑफर्स मिले हैं। वो जल्द ही 'गुड न्यूज' में नज़र आएंगी, जिसमें अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, इन दिनों कियारा 'इंदू की जवानी' फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इनके अलावा वो 'लक्ष्मी बॉम्ब' में अक्षय कुमार और 'भूलभुलैया 2' में कार्तिक आर्यन संग नज़र आएंगी।

वरुण धवन की बात करें तो वो इन दिनों 'कुली नंबर 1' की रीमेक की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें सारा अली खान भी नज़र आएंगी।

वहीं, भूमि पेडनेकर जल्द ही कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ 'पति पत्नी और वो' में दिखाई देंगी। ये फिल्म 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन