मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपकमिंग मूवी 'कुली नंबर 1' की रीमेक की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें सारा अली खान भी लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि पुणे में फिल्म की स्टंट सीन की शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
Related Stories
दरअसल, वरुण धवन के एक चट्टान पर स्टंट सीन करना था। इसके लिए उन्होंने कई बार रिहर्सल भी की। सीन कुछ ऐसा था कि उनकी कार चट्टान से टकराकर हवा में लटक जाएगी। इस स्टंट के दौरान उन्हें कुछ क्लोजअप शॉट्स भी शूट होने थे। स्टंट सीन शूट होने के बाद कार का दरवाजा जाम हो गया और वरुण बाहर नहीं आ पा रहे थे। बाद में दूसरे स्टंटमैन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।
बता दें कि इस फिल्म में वरुण और सारा के अलावा परेश रावल, शिखा तल्सानिया और जॉनी लीवर भी नज़र आएंगे। ये मूवी अगले साल मई में रिलीज होगी।