1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने 'कुली नंबर 1' के गाने पर फनी डांस करते हुए शेयर किया वीडियो

वरुण धवन ने 'कुली नंबर 1' के गाने पर फनी डांस करते हुए शेयर किया वीडियो

 Published : Nov 06, 2019 08:06 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 10:08 am IST

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कुली नंबर. 1' की शूटिंग में बिजी हैं। उन्होंने कुली नंबर. 1 के गाने पर फनी डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है।

varun dhawan funny dance video- India TV Hindi
वरुण धवन का फनी डांस। Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कुली नंबर. 1 की शूटिंग सारा अली खान के साथ कर रहे हैं। दोनों को अक्सर फिल्म के सेट पर  देखा जाता है। फिल्म के सेट पर वरुण और सारा काम के साथ मस्ती भी करते रहते हैं। वरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कुली नंबर के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वरुण कुली नंबर 1 के गाने पर रिहर्सल कर रहे हैं। वरुण कोरियोग्राफर के साथ अलग तरीके से डांस कर रहे हैं। वीडियो में वरुण एक्ट्रेस के स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'ये आसान नहीं है ट्राइ करके देखो भाई।'

वरुण के इस वीडियो पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया। नरगिस फाकरी, इलियाना डिक्रूज ने वरुण के इस वीडियो पर कमेंट किया।

varun dhawan post
वरुण धवन कुली नंबर 1

वरुण धवन और सारा अली खान सेट से फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में सारा ने वरुण के साथ उनके कुली नंबर 1 के लुक में फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा- 'कूल और कुली'।

फिल्म की बात करें तो यह करिश्मा कपूर और गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर 1' का रीमेक है। इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में परेश रावल और साहिल वैध अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन