1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी

'भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी

 Published : Sep 18, 2019 04:48 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 04:48 pm IST

भूल भूलैया 2 में कार्तिक आर्यन के अपोजित कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं।

Kiara advani in bhool bhulaiyaa 2- India TV Hindi
Kiara advani in bhool bhulaiyaa 2 Image Source : INSTAGRAM

'कबीर सिंह' के बाद से कियारा आडवाणी फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं। अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बॉम्ब' के बाद कियारा अब कार्तिक आर्यन के साथ भूल भूलैया 2 में भी नजर आने वाली हैं। हॉरर ड्रामा कॉमेडी फिल्म में कार्तिक और कियारा पहल बार साथ में नजर आने वाले हैं।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक कियारा आडवाणी ने भूल भलैया 2 में लीड रोल कंफर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने वाली है। भूल भूलैया 2 अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। 

कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन ने भूल भूलैया 2 के पोस्टर शेयर करके फैन्स को सरप्राइज दिया था। यह फिल्म 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी इन दिनों अक्षय कुमार के साथ 'लक्ष्मी बॉम्ब' की शूटिंग कर रही हैं। वह इंदु की जवानी में भी नजर आएंगी। वहीं कार्तिक आर्यन अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ पति पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं।

Also Read:

Made In China: राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

'वीराना', 'पुरानी हवेली' जैसी हॉरर फिल्में देने वाले मशहूर डॉयरेक्टर श्याम रामसे का हुआ निधन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन