1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कियारा अडवाणी पर चढ़ा रैप का बुखार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि खुद के ही काट डाले बाल.. देखें viral Video

कियारा अडवाणी पर चढ़ा रैप का बुखार, फिर हुआ कुछ ऐसा कि खुद के ही काट डाले बाल.. देखें viral Video

 Published : Apr 30, 2019 06:23 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 06:23 pm IST

हाल में कियारा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किा। जिसमें उन्होंने अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बारें में रैप किया। इसके साथ ही देखते-देखते अपने बाल काट डाले।

Kiara advani- India TV Hindi
Kiara advani Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा अडवाणी (Kiara Advani) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं लेकिन अब अचानक से उन्हें भी रैप करने कै बुखार चढ़ गया है। हाल में कियारा ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में एक वीडियो शेयर किा। जिसमें उन्होंने अपनी बिजी लाइफस्टाइल के बारें में रैप किया। इसके साथ ही देखते-देखते अपने बाल काट डाले।

रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' देखकर इन दिनों पर किसी को रैप का बुखार चढ़ गा है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे है। हर कोई रैप के माध्यम से अपने परेशानियों को व्यक्त कर रहा है।

ये भी पढ़ें- ऋषि कपूर ने जीती कैंसर से जंग, दोस्त राहुल रवैल ने दी जानकारी

कियारा ने एक बयान में कहा, "मैं अपने बालों से प्यार करती हूं, कौन नहीं करता, लेकिन शूट के लिए बालों को स्टाइल करने के दौरान लगातार हीट और तमाम उत्पादों का प्रयोग किया जाता है और व्यस्तता के कारण मेरे पास बालों की देखभाल करने का पर्याप्त समय नहीं होता। भले ही जिंदगी में ज्यादातर चीजों में मैने आधुनिक रुख अख्तियार किया है, लेकिन मैं आज भी कुछ परंपराओं का पालन करती हूं, खासकर जब बात खूबसूरत दिखने की हो।"

ये भी पढ़ें- Hook Up Song: आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया Student Of The Year 2 का 'हुक अप सॉन्ग' हुआ रिलीज

वह आगे कहती हैं, "मैं अपने लंबे बालों की देखभाल नहीं कर सकती और इसी वजह से मैने अपने बालों को काट दिया है। देखते हैं कि यह नया लुक मुझ पर कितना फबता है।"

फिल्मों की बात करें तो आने वाले समय में कियारा 'गुड न्यूज' और 'कबीर सिंह' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन