1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Hook Up Song: आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया Student Of The Year 2 का 'हुक अप सॉन्ग' हुआ रिलीज

Hook Up Song: आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया Student Of The Year 2 का 'हुक अप सॉन्ग' हुआ रिलीज

 Published : Apr 30, 2019 04:16 pm IST,  Updated : Apr 30, 2019 04:16 pm IST

टाइगर श्रॉफ और आलिया भट्ट पर फिल्माया Student Of The Year 2 का Hook Up Song आज रिलीज हो गया। 

Hook Up Song:- India TV Hindi
Hook Up Song: Image Source :

Hook Up Song: टाइगर श्रॉफ की फिल्म Student Of The Year 2 का 'हुक अप सॉन्ग' आज रिलीज हो गया। इस गाने में टाइगर के साथ आलिया भट्ट ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने तैयार किया है। गाने को अपनी आवाज दी है नेहा कक्कड़ और शेखर रवजियानी ने। गाना लिखा है कुमार ने। फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि गाना रिलीज हो गया है। 

टाइगर श्रॉफ और आलिया भट्ट को एकसाथ देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। दोनों का बेहतरीन डांस और परफॉर्मेंस देखते ही बन रही है। फैंस तो ये गाना देखकर यहां तक कहने लगे कि वो अब आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ को एकसाथ एक फिल्म में देखना चाहते हैं। तो देर किस बात की आप भी देखिए ये गाना और हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए कि आपको ये गाना कैसा लगा।

बता दें, टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में तारा सुतारिया और अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा ने किया है। धर्मा प्रोडक्शन के तहत बनी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें-

अमिताभ बच्चन ने वोट देने के बाद फैमिली के साथ शेयर की तस्वीर, देश के लोकतंत्र को लेकर कही ये बड़ी बात

Mardaani 2 First Look: मर्दानी 2 का फर्स्‍ट लुक जारी, पुलिस की वर्दी में नजर आईं रानी मुखर्जी

सैफ अली काम अपनी फिल्म Jawaani Jaaneman करने के लिए करने जा रहे हैं कुछ खास, अलग लुक में आए नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन