1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. किच्चा सुदीप ने इस वजह से सलमान खान की 'दबंग 3' में विलेन के किरदार के लिए की थी हां

किच्चा सुदीप ने इस वजह से सलमान खान की 'दबंग 3' में विलेन के किरदार के लिए की थी हां

 Published : Dec 24, 2019 07:25 am IST,  Updated : Dec 24, 2019 07:25 am IST

साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने बताया उन्होंने किस वजह से 'दबंग 3' में विलेन के किरदार के लिए कही थी हां।

kichcha sudeep- India TV Hindi
किच्चा सुदीप

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। चुलबुल पांडे के साथ विलेन किच्चा सुदीप को भी फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं। दबंग 3 में किच्चा सुदीप ने विलेन का किरदार निभाया है। किच्चा ने इस फिल्म में विलेन का किरदार के लिए किस वजह से हां किया है उस बारे में बताया है।

फर्स्टपोस्ट. कॉम से दबंग 3 में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए किच्चा ने बताया उन्होंने इस फिल्म के लिए इसलिए हां की थी क्योंकि यह सलमान खान की फिल्म है। किच्चा ने कहा- उनके पास दबंग 3 में विलेन का किरदार निभाने से पहले अनुभव नहीं था। उन्होंने आगे कहा कि वह किसी भी फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने के लिए सहमत नहीं होंगे, लेकिन दबंग 3 में उनका किरदार बहुत अच्छी तरह से लिखा गया था, जिसने उसे और भी दिलचस्प बना दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह खलनायक है जो नायक को खड़ा करता है।

दबंग 3 की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान और किच्चा सुदीप के अलावा सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर अहम भूमिका निभाती नजर आईं थी। साई ने दबंग 3 से ही बॉलीवुड में कदम रखा है।

दबंग 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अभी तक 81.15 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन