1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए कीकू शारदा को पसंद है कॉमेडी किरदार निभाना

तो इसलिए कीकू शारदा को पसंद है कॉमेडी किरदार निभाना

 Published : Nov 16, 2017 03:11 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 03:11 pm IST

कीकू शारदा ने कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से दर्शको के बीच अपने लिए एक खास पहचान हासिल कर ली है। लेकिन फिलहाल पिछले दिनों कपिल का यह शो बंद कर दिया गया है, जिसके बाद से कीकू भी कम ही दिखाई दे रहे हैं। वैसे कीकू को अक्सर सिर्फ कॉमेडी...

kiku- India TV Hindi
kiku

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन कीकू शारदा ने कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ से दर्शको के बीच अपने लिए एक खास पहचान हासिल कर ली है। लेकिन फिलहाल पिछले दिनों  कपिल का यह शो बंद कर दिया गया है, जिसके बाद से कीकू भी कम ही दिखाई दे रहे हैं। वैसे कीकू को अक्सर सिर्फ कॉमेडी भूमिकाएं ही निभाते हुए देखा गया है। इसे लेकर कीकू शारदा का कहना है कि वह ऐसा काम चाहते हैं, जो मजेदार हो। उन्हें उबाऊ काम करने में दिलचस्पी नहीं है। कीकू ने कहा, "मैं वहां काम करना चाहता हूं जहां मुझे आनंद मिले। मैं ऐसा काम करना नहीं चाहता जहां मेरा दिन उबाऊ रहे, कॉमेडी से आपको ऊबने का मौका नहीं मिलता।"

उन्होंने कहा, "आपका दिन मजे में बीतना चाहिए और आपको काम का आनंद मिलना चाहिए। अगर मुझे हास्य किरदार न चुनने का विकल्प दिया गया तो मैं फिल्मों में अन्य भूमिकाओं की तलाश करूंगा।"

गौरतलब है कि कीकू शारदा इन दिनों अनंग देसाई के शो 'पार्टनर-ट्रबल हो गई डबल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस शो में उन्हें पुलिस अधिकारी मानव अनंग देसाई की भूमिका में निभाते हुए देखै जाएगा। बता दें कि इसका प्रसारण टेलीविजन चैनल सब पर होगा। (चलते चलते निकला अमिताभ बच्चन की कार का पहिया, बाल बाल बचे )

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन