1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल का शो हुआ बंद तो कीकू शारदा ने पकड़ी नई राह, अब ये करते दिखेंगे

कपिल का शो हुआ बंद तो कीकू शारदा ने पकड़ी नई राह, अब ये करते दिखेंगे

 Published : Sep 06, 2017 03:51 pm IST,  Updated : Sep 06, 2017 03:51 pm IST

कीकू कपिल के कॉमेडी शो के एकमात्र ऐसे सदस्य थे, जो सुनील ग्रोवर के साथ विवाद के बाद उनके साथ खड़े रहे।

kapil sharma kiku sharda- India TV Hindi
kapil sharma kiku sharda Image Source : PTI

मुंबई: कपिल शर्मा के शो में आए अंतराल के चलते उनके सहयोगी कीकू शारदा ने टेलीविजन धारावाहिकों का रुख किया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वह अनुभवी कॉमेडियन जॉनी लीवर के साथ 'सब टीवी' के नए धारावाहिक 'पार्टनर' में दिखाई देंगे। कीकू ने कहा, "हां, 'कपिल शर्मा शो' कपिल की अस्वस्थता के कारण बंद है।" हालांकि, कीकू के अलविदा कहने के बाद यह हमेशा के लिए बंद हो जाने की संभावना है।

उपासना सिंह का बड़ा खुलासा, इस वजह से छोड़ा था द कपिल शर्मा शो

नए शो के बारे में जानकारी देते हुए हास्य-कलाकार ने कहा, "अब से कुछ सप्ताह तक इसे सहज रूप में लेने की मेरी योजना है।"

उन्होंने कहा, "लेकिन, सितंबर में मैंने सब टीवी के नए शो की शूटिंग शुरू कर दी। मैं कपिल के साथ नया शो करना चाहता था, लेकिन अब सब टीवी के लिए करूंगा।"

जॉनी और कीकू द्वारा अभिनीत धारावाहिक परितोष पेंटर द्वारा निर्देशित है।

sunil grover kiku sharda
Image Source : PTIsunil grover kiku sharda

घर के लोगों के साथ वक्त गुजारने के बारे में पूछे जाने पर कीकू ने कहा, "मैंने हमेशा अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया है, इसलिए वे शिकायत नहीं करते। लेकिन दैनिक शो शुरू होने के बाद वे जल्द ही शिकायत शुरू कर देंगे।"

कपिल को लेकर उपासना ने दिया चौंकाने वाला बयान

कीकू कपिल के कॉमेडी शो के एकमात्र ऐसे सदस्य थे, जो सुनील ग्रोवर के साथ विवाद के बाद उनके साथ खड़े रहे।

सुनील ने इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन