1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा को टक्कर देने के लिए मैदान में लौट रहे हैं कृष्णा अभिषेक, इस शो में आएंगे नजर

कपिल शर्मा को टक्कर देने के लिए मैदान में लौट रहे हैं कृष्णा अभिषेक, इस शो में आएंगे नजर

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 22, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Mar 22, 2018 02:40 pm IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा को शो इसी वीकेंड से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है। सुनील ग्रोवर भी एक नए शो में काम कर रहे हैं। अब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।

कृष्णा अभिषेक- India TV Hindi
कृष्णा अभिषेक

मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा को शो इसी वीकेंड से सोनी टीवी पर शुरू हो रहा है। सुनील ग्रोवर भी एक नए शो में काम कर रहे हैं। अब कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं। हालांकि कृष्णा का यह शो कोई कॉमेडी शो नहीं होगा, बल्कि वो एक बार फिर रियलिटी टीवी शो 'ओएमजी! ये मेरा इंडिया' के नए सीजन के मेजबान के रूप में वापसी कर रहे हैं।

इस शो में में भारत के विभिन्न कोनों की अनकही कहानियां सुनाई जाएंगी। एक बयान के मुताबिक, शो के चौथे सीजन का प्रसारण गुरुवार से हिस्ट्री टीवी18 पर होगा। कृष्णा ने कहा, "'ओएमजी! ये मेरा इंडिया' मेरे करियर के सबसे अधिक सफल शोज में से एक है। हर शूट में मैं भारत के बारे में नई चीजें सीखता हूं और इससे मैं पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो जाता हूं। आज भी, कुछ कहानियों के बारे में बात करके मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस महान देश के अनजाने पहलुओं को उनके गौरवशाली रूप में पेश करना सचमुच सम्मान की बात है। इस नए सीजन में कुछ बेहतरीन कंटेट होगा जो निसंदेह दर्शकों को पसंद आएगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन