1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस खिलाड़ी को डेट कर रही है टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, फैमिली की रजामंदी पर कही ये बात

इस खिलाड़ी को डेट कर रही है टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, फैमिली की रजामंदी पर कही ये बात

 Published : Sep 10, 2019 12:28 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 12:52 pm IST

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने अपने रिलेशनशिप के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। वह बॉस्केटबॉल प्लेयर इबन ह्याम्स को डेट कर रही हैं।

Krishna shroff- India TV Hindi
Krishna shroff Image Source : INSTAGRAM

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कृष्णा ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में एक इंटरव्यू में खुलासा किया है। कृष्णा श्रॉफ बॉस्केटबॉल प्लेयर इबन ह्याम्स को डेट कर रही हैं। उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।

कृष्णा ने बताया वह इबन ह्याम्स को पिछले 4 महीनों से डेट कर रही हैं। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने बताया वह इबन से कैसे और कब मिलें, साथ ही टाइगर के साथ उनके कनेक्शन के बारे में बताया।

कृष्णा ने बताया टाइगर और इबन एक-दूसरे को बीते 5 सालों से जानते हैं। दोनों कई बार साथ में बॉस्केटबॉल भी खेल चुके हैं। हालांकि इबन को यह नहीं पता था कि टाइगर की एक बहन भी है। कृष्णा ने बताया वह कॉमन फ्रेंड के जरिए इबन से मिली। जिसके बाद उस फ्रेंड की बजाय इबन से बात करने लगीं।

जब कृष्णा से पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता उनके रिलेशनशिप के खिलाफ हैं, तो कृष्णा ने कहा- वह मेरी पसंद पर विश्वास करते हैं और दखलअंदाजी नहीं करते हैं। फैमिली एक-दूसरे से मिलेंगी पर पहले यह मैं सिर्फ हम दोनों के बीच रखना चाहती हूं। कृष्णा की मां इबन से मिल चुकी हैं।

इबन को फिल्मों में दिलचस्पी है लेकिन अभी पह स्पोर्ट्स और म्यूजिक पर फोकस करना चाहते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया और एलए में कई प्रोजेक्ट पर काम कर चुके हैं।

Also Read:

The Sky Is Pink Trailer: प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

ऋषि कपूर कैंसर का इलाज करवाकर 11 महीने 11 दिन बाद लौटे भारत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन