1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत संग अफेयर की खबरों पर भड़क पड़ीं कृति, जानिए क्या कहा

सुशांत संग अफेयर की खबरों पर भड़क पड़ीं कृति, जानिए क्या कहा

 Published : Jun 20, 2016 02:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2016 06:15 pm IST

सुशांत सिंह राजपुत और अंकित लोखंड़े के अलग होने के बाद पिछले कुछ दिनों से सुशांत का नाम कृति सेनन के साथ जुडने लगा था। लेकिन अब कृति ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें खारिज किया है। कृति सेनन का कहना है कि...

kriti- India TV Hindi
kriti

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपुत और अंकित लोखंड़े के अलग होने के बाद पिछले कुछ दिनों से सुशांत का नाम कृति सेनन के साथ जुडने लगा था। इन दोनों ने अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी के कारण इन दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों की खबरें मीडिया में आने लगीं। लेकिन अब कृति ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें खारिज किया है। कृति सेनन का कहना है कि वे सह-अभिनेता होने के नाते एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

इसे भी पढ़े:- OMG! नशे में धुत थीं अंकिता, भरी महफिल में ये क्या कह गईं सुशांत को

'राब्ता' के रोल को कृति ने क्यों बताया दिल के सबसे करीब

जानिए सुशांत सिंह राजपूत ने क्यों कहा ब्रेक-अप है दुभाग्यपूर्ण

'हीरोपंती' की स्टार कृति ने ट्विटर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, "बहुत हो गया... हम लोग सह-अभिनेता के तौर पर एक दूसरे को पसंद करते हैं और सम्मान करते हैं। निश्चित रूप से इस आधारहीन निर्मित खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। धन्यवाद।"

हालांकि सुशांत ने अब तक इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई है। अंकिता और सुशांत लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद मई में अलग हो गए। खबरों के अनुसार सुशांत और अंकिता के अलग होने की वजह भी कृति को ही माना जा रहा है।

कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपुत इन दिनों दिनेश विजन के निर्देशन में आगामी फिल्म 'राबता' की शूटिंग में व्य्त हैं। इस फिल्म में ये दोनों पहली बार एक दूसरे के साथ अभिनय करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने पिछले सप्ताह बुडापेस्ट में अपनी शूटिंग समाप्त की है। फिल्म में इन दोनों के अलावा दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी, लेकिन फिल्म में वह मेहमान की भूमिका निभाते हुए ही नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 12 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन