1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन: कृति सेनन की बहन नुपुर ने बालों को काटकर कर दिया छोटा, ऐसा रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन

लॉकडाउन: कृति सेनन की बहन नुपुर ने बालों को काटकर कर दिया छोटा, ऐसा रहा एक्ट्रेस का रिएक्शन

 Published : May 21, 2020 04:01 pm IST,  Updated : May 21, 2020 04:01 pm IST

कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन है। ऐसे में सैलून बंद होने के कारण सेलेब्स घर पर ही हेयर कटिंग कर रहे हैं।

kriti sanon- India TV Hindi
कृति सेनन का लॉकडाउन में नया लुक हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM: @KRITISANON

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण सैलून भी बंद है। इस वजह से बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां घर पर ही हेयर कटिंग कर रही हैं। इनमें एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम भी जुड़ गया है। उनकी बहन नुपुर सेनन ने उनके बालों को काटकर शॉर्ट किया है। हाउसफुल 4 एक्ट्रेस ने सैलून सेशन का वीडियो भी शेयर किया है। 

कृति सेनन ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बाल बाल बच गए.. कभी इतने छोटे बाल कट नहीं कराए.. लेकिन मुझे ये पसंद आए। थैंक्यू नुपुर.. तुम मुझे अपनी स्माइल और पंजाबी गाने पर लगातार थिरकते हुए बार बार डरा रही थी.. जब तुम मेरे बाल काट रही थी.. #LockdownWithTheSanonSisters #TheSanonSisters'

इस पर नुपुर ने मजेदार रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बहन है, इसलिए जाने दिया.. भाई होता तो।'

Kriti sanon
Image Source : INSTAGRAMकृति सेनन की बहन ने किया कमेंट

गौरतलब है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। जिम, थियेटर, सैलून और मॉल सहित तमाम प्लेस बंद हैं। ऐसे में लोग घर पर ही जरूरी काम निपटा रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन