1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कृति सेनन ने किया अपने फिल्मी करियर को लेकर ये खुलासा

कृति सेनन ने किया अपने फिल्मी करियर को लेकर ये खुलासा

 Published : Jun 12, 2017 12:17 pm IST,  Updated : Jun 12, 2017 12:17 pm IST

कृति सेनन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘राब्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनय करते हुए देखा गया। कृति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इसके बाद वह 'दिलवाले' और 'राब्ता' में दिखाई दी हैं। अब तक उन्होंने केवल

kriti sanon- India TV Hindi
kriti sanon

नई दिल्ली: बॉलवुड अभिनेत्री कृति सेनन को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘राब्ता’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ अभिनय करते हुए देखा गया। कृति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' से की थी। इसके बाद वह 'दिलवाले' और 'राब्ता' में दिखाई दी हैं। अब तक उन्होंने केवल 3 फिल्म हिन्दी सिनेमा में दी हैं। लेकिन इसे लेकर उनका कहना है कि यह धीमी शुरुआत है, लेकिन ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया है।

कृति ने यह पूछे जाने पर कि क्या वह बॉलीवुड में इसे धीमी शुरुआत मानती हैं तो उन्होंने बताया, "ऐसा कुछ जानबूझकर नहीं किया। मुझे लगता है कभी-कभी कुछ फिल्मों को ज्यादा समय देने की जरूरत पड़ती है, 'राब्ता' ने भी ज्यादा समय लिया। मैंने 'दिलवाले' की रिलीज से पहले इसे साइन किया था, लेकिन शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे दो महीने तैयारी करनी पड़ी, फिर दोनों कार्यक्रमों में अंतर होना ही था।" कृति ने बताया कि 'राब्ता' के लिए उन्हें तैराकी, स्कूबा डाइविंग और घुड़सवारी सीखना पड़ी। VIDEO: ये बॉलीवुड अभिनेत्री खुलेआम दे रही थी सेक्स का ऑफर, देखें फिर क्या हुआ

उन्होंने कहा, "मैंने सही ढंग से राम करने के बजाय बस यूं ही मजे के लिए फिल्म कभी नहीं करना चाहा, यह एक कारण हो सकता है, जिसके चलते मुझे कुछ फिल्मों को ज्यादा समय देना पड़ा..मैंने एक 'फर्जी' नाम की फिल्म साइन की थी और तारीख भी दे दी थी, लेकिन यह नहीं बनी..इसलिए यह धीमी शुरुआत रही है।" 'राब्ता' के शुक्रवार को रिलीज हो जाने के बाद कृति का ध्यान अब उनकी आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' की रिलीज पर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। हास्य व रोमांस से भरपूर फिल्म 'बरेली की बर्फी' 21 जून को रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव जैसे कलाकार भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन