1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बच्चों के अवार्ड शो में परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी कृति सेनन

बच्चों के अवार्ड शो में परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी कृति सेनन

 Published : Dec 01, 2017 07:16 pm IST,  Updated : Dec 01, 2017 07:16 pm IST

कृति सेनन को ने काफी समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान हासिल कर ली है। वह कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतार चुकी हैं। उनके चाहने वालों में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बच्चों की भी काफी संख्या है।

kriti sanon- India TV Hindi
kriti sanon

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को ने काफी समय में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान हासिल कर ली है। वह कई बेहतरीन किरदारों को पर्दे पर उतार चुकी हैं। उनके चाहने वालों में सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बच्चों की भी काफी संख्या है। अब खबर आई है कि कृति बच्चों के समारोह निकलियोडिन्स किड्स चॉइस अवार्डस 2017 में प्रस्तुति देते हुए देखा जाएगा। बता दें कि यह इसी महीने के अंत में आयोजित होने वाला है।

कृति ने अपने एक बयान में कहा, "मैं इस पुरस्कार समारोह में प्रस्तुति देने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं अपनी प्रस्तुति के जरिए बच्चों का मनोरंजन कर पाऊंगी। बच्चे विशुद्ध प्यार से भरे होते हैं और मैं इन छोटे उस्तादों का मनोरंजन करने का अवसर मिलने से काफी खुश हूं और मैं उनकी शाम को यादगार बनाना चाहती हूं।"

गौरतलब है कि कृति पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बरेली की बर्फी' में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। उनकी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी। इससे पहले वह 'हीरोपंती', 'दिलवाले' और 'राब्ता' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बत दें कि अपनी फिल्मों के अलावा कृति अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रखी हैं। पिछले दिनों उनका नाम अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ काफी जोड़ा जा रहा था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन