1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ साथ फिर से काम करना चाहती हैं उनकी पहली हीरोइन

टाइगर श्रॉफ साथ फिर से काम करना चाहती हैं उनकी पहली हीरोइन

 Published : Mar 30, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Mar 30, 2018 04:59 pm IST

अभिनेत्री कृति सैनन ने एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।

टाइगर श्रॉफ- कृति सेनन- India TV Hindi
टाइगर श्रॉफ- कृति सेनन

मुंबई: अभिनेत्री कृति सैनन ने एक बार फिर टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है। दोनों को पहली बार फिल्म 'हीरोपंती' में साथ देखा गया था। कृति का कहना है कि उन्हें टाइगर पर गर्व है। साल 2014 में आई फिल्म 'हीरोपंती' के जरिए ही कृति और टाइगर ने साथ-साथ फिल्म जगत में कदम रखा था।

'बागी-3' का हिस्सा बनने के बारे में पूछे जाने पर कृति ने कहा, "मैं वो इंसान नहीं हूं, जिससे आपको यह सवाल पूछना चाहिए, लेकिन निश्चित तौर पर में एक बार फिर टाइगर के साथ फिल्म में काम करना चाहूंगी। उनके साथ फिल्म किए काफी समय हो गया है। 'हीरोपंती-2' जैसी कोई फिल्म बननी चाहिए।"

कृति ने गुरुवार को 'बागी-2' की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान टाइगर की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमने एक साथ एक फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। कहीं न कहीं इस बात की एक खास अहमियत है। मुझे टाइगर पर गर्व है, क्योंकि वह हर फिल्म के साथ एक नए स्तर को छू रहे हैं।"

कृति को 'हाउसफुल-4' में देखा जाएगा। वह इस फिल्म की टीम के साथ जु़ड़कर खुश हैं। इसमें अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख भी हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित होने वाली फिल्म 'हाउसफुल-4' के जरिए साजिद खान निर्देशन जगत में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन